{"_id":"5b688d994f1c1ba13e8b56be","slug":"151533578649-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों से मारपीट मामले पर एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों से मारपीट मामले पर एसपी से की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों के साथ की गई मारपीट को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने सोमवार को एसपी और डीएसपी से मुलाकात की। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अजय जरयाल ने बताया कि डॉक्टरों के साथ की गई मारपीट करने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि उनकी समस्या को एसपी ओमापति जम्वाल ने सुना और आश्वासन दिया है कि वह मामले की तह तक जाएंगे और हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्र्रवाई भी करेंगे। आरडीए ने बताया कि वह यह मामला सरकार के समक्ष भी उठाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष जयंत कुमार, सहसचिव इशांत शर्मा, नितेश कंवर और प्रेस सचिव दलीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो अगस्त की रात को बालूगंज में तीन डॉक्टरों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट के दौरान डॉक्टरों को काफी चोटें भी आई थीं। जबकि, डॉक्टरों का कहना था कि इस दौरान एक डॉक्टर के गले से सोने की चेन भी घूम हो गई थी। इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करके दोषियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन