फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   150 Infantry Battalion Territorial Army recruitment palampur

इस दिन होगी टेरीटोरियल आर्मी की भर्ती, नौजवानों के लिए सुनहरा अवसर

Thu, 22 Nov 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
150 Infantry Battalion Territorial Army recruitment palampur
प्रतीकात्मक तस्वीर

सूबे के नौजवानों को प्रादेशिक सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। 150 इन्फेंटरी बटालियन (टीए) पंजाब की ओर से टेरीटोरियल सेना में हिमाचल के उम्मीदवारों के लिए 5 तथा 6 दिसंबर को सुबह 6 बजे से चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


प्रादेशिक सेना में कुल 85 पदों पर भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी-68, क्लर्क स्टाफ ड्यूटी-04, ट्रेडसमैन हाउस कीपर-03, ड्रेसर-01, शेफ-कम्युनिटी-07, वाशरमैन-02, स्टीवर्ड-01, मैस कीपर-01 तथा टेलर-01 के पदों के लिए होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक दस्तावेजों की रि-चेकिंग, शारीरिक तथा मेडिकल जांच साक्षात्कार इत्यादि होंगे। उन्होंने बताया कि शारीरिक तथा मेडिकल परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तिथि के बारे में सूचना बाद में दी जाएगी। इस भर्ती रैली में प्रदेश के किसी भी जिले के नौजवान युवक भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed