{"_id":"60f6d6118ebc3e6d57094f99","slug":"15-year-old-parikshit-conquered-6110-m-high-yunam-peak-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: 15 साल के परीक्षित ने फतह की 6110 मीटर ऊंची यूनम चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: 15 साल के परीक्षित ने फतह की 6110 मीटर ऊंची यूनम चोटी
Tue, 20 Jul 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:26 PM IST
सार
टीम की अगवाई वीरेंद्र राणा ने की और दल ने भारतीय पर्वतारोहण संघ की अनुमति के बाद 12 जुलाई को मनाली से रवाना हुआ था और 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे यूनम चोटी को फतह किया है।
विज्ञापन
परीक्षित सूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के 15 वर्षीय परीक्षित सूद ने हिमाचल-लद्दाख सीमा से सटी 6110 मीटर ऊंची यूनम चोटी को फतह किया है। उन्होंने नौ सदस्य टीम के साथ तिरंगा फहराया है। बंजार के हामणी निवासी परीक्षित सूद ने यह कारनामा 16 जुलाई को किया। टीम की अगवाई वीरेंद्र राणा ने की और दल ने भारतीय पर्वतारोहण संघ की अनुमति के बाद 12 जुलाई को मनाली से रवाना हुआ था और 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे यूनम चोटी को फतह किया है।
विज्ञापन
उनके पिता पंकी सूद ने बताया कि परीक्षित सूद इससे पहले भी तीर्थन घाटी विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में स्थित काया पीक 5150 मीटर पर 13 साल की उम्र में चढ़ाई कर चुका है। इसके अलावा वह स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक खेलों के भी शौकीन हैं। यूनम चोटी का फतह करने वाले परीक्षित सूद ने कहा कि कड़े अभ्यास और बुलंद हौसलों से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इसने बताया कि यूनम चोटी 6110 मीटर को फतह करने से पूर्व तीर्थन घाटी में ट्रैकिंग का पूर्वाभ्यास भी किया था और रोजाना अपने घर से पैदल 15 किलोग्राम वजन पीठ में उठाकर देवकंडा की पहाड़ी तक सफर करते थे।
विज्ञापन
जिला कुल्लू के युवा पर्वतारोही वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में यह नौ सदस्यीय दल 12 जुलाई को मनाली से रवाना हुआ था और 16 जुलाई को युनम चोटी फतेह करने के पश्चात 18 जुलाई को सकुशल मनाली पहुंचे हैं। इस दल में युवा पर्वतारोही दलीप पठानिया, योगेश पांडे, राजेश राणा, विशाल ठाकुर, रिजवान खान, गगन शर्मा, संदीप चौधरी और 15 साल के परीक्षित सूद शामिल रहे।
विज्ञापन