{"_id":"f0e7aa65baf602905e38a8ea2640b821","slug":"15-employees-received-a-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने सचिवालय कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। बीते शुक्रवार को रिव्यू डीपीसी के बाद सोमवार को सरकार ने 15 वरिष्ठ सहायक को पदोन्नति कर अधीक्षक और 5 वरिष्ठ सहायकों को सेक्शन आफिसर (एसओ) बनाया है।
विज्ञापन
सचिवालय के सभी विभागों को ये आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक और फैसले में सरकार ने सचिवालय कर्मचारी संगठन को लिपिकों से सीनियर एसीस्टेंट की पदोन्नति के मामले को मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाना का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ सहायक से पदोन्नति होकर अधीक्षक बने अधिकारियों में लीलाधार, नरेंद्र सिंह, सुमन सिंह, विजय कुमार, बलबीर सिंह, जोगेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, सुशील कुमार, दलजीत सिंह, मेहर सिंह, गोबिंद सिंह, हेमराज, मदन लाल, अमर चंद और रविंद्र कपूर शामिल है।
विज्ञापन
वहीं वरिष्ठ सहायक से पदोन्नति हुए अधिकारियों में तुलसी राम, देवी राम, देवीसरण कश्यप, हरीनंद और सुरेश चंद शामिल है।
सचिवालय कर्मचारी सेवा संगठन ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से रिव्यू डीपीसी की मांग कर रहे थे। बाकायदा इस मांग को लेकर मुख्य सचिव पी मित्रा, वित्त प्रधान सचिव, सचिवालय प्रशासन सचिव के साथ बैठक हुई थी।
इसमें सरकार ने करीब 12 मांगों पर अपनी सहमति जताई थी। उन्होंने सरकार से लिपिक और जूनियर एसीस्टेंट को भी पदोन्नति कर सीनियर एसीस्टेंट बनाने की मांग की है।