1490 अनुबंध शिक्षकों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने टीजीटी अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा दिया है। शिक्षा विभाग ने 1490 अनुबंध शिक्षकों को नियमित किया है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने नियमित किए गए शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन शिक्षकों का 31 मार्च तक अनुबंध कार्यकाल पूरा हुआ है, उन्हें ही नियमित किया गया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांच साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वालों को नियमित करने की घोषणा की थी। प्रदेश के सभी विभागों में अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग में अनुबंध शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा रहा था।
अनुबंध शिक्षक गदगद, आभार जताया
अनुबंध टीजीटी शिक्षक संघ ने सरकार से इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। अब सरकार के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने नियमित किए गए अनुबंध शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश अनुबंध टीजीटी शिक्षक संघ के महासचिव राजेश ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 1490 अनुबंध टीजीटी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुबंध शिक्षकों को नियमित कर बड़ी राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान, उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी और एलीमेंटरी एजुकेशन के निदेशक आरके प्रुथी का आभार जताया है।