{"_id":"5bbf7f64bdec22503c07938f","slug":"141539276644-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही हांफ गई गीला-सूखा कचरा उठाने की एमसी की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही हांफ गई गीला-सूखा कचरा उठाने की एमसी की योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तीन वार्डों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने की नगर निगम की योजना पहले दिन ही हांफ गई। जाखू और इंजनघर में पहले की तरह एकसाथ ही गीला और सूखा कचरा उठाया गया। वहीं, पटयोग में तो कर्मचारी कूड़ा उठाने ही नहीं आए।
विज्ञापन
निगम की इस योजना पर पार्षदों ने भी सवाल उठाए हैं। इंजनघर में रोज की तरह वीरवार को भी गीला और सूखा कचरा एकसाथ उठाया गया। यहां सैहब कर्मचारी को अलग बैग तो दिया गया लेकिन कूड़ा डालते ही यह फट गया। वहीं अलग गाड़ी न आने से कर्मचारी ने एक ही बोरे में सारा कचरा उठाया।
विज्ञापन
पार्षद आरती चौहान ने कहा कि उन्हें योजना शुरू होने की सूचना नहीं है। कहा कि प्रशासन ने उन्हें इस योजना के बारे में नहीं बताया। ऐसे में ज्यादातर लोगों को अभी इसका पता ही नहीं है।
विज्ञापन
जाखू में भी गीला और सूखा कचरा एकसाथ उठा। हालांकि, यहां कई लोगों ने अलग कचरा रखा था लेकिन कई कर्मचारी एक ही बोेरे में उठाकर ले गए। पार्षद अर्चना धवन ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर लोगों को इसकी सूचना दे दी है। लेकिन निगम डस्टबीन मुहैया करवाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उधर पटयोग वार्ड के कई घरों से तो सुबह के समय कूड़ा ही नहीं उठा।
नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि काफी लोगों ने पहले दिन अलग कचरा रखा था। एक हफ्ते में सभी लोगों को इसमें शामिल कर लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग रखें और सहयोग करें। निगम कर्मचारी घर जाकर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।