फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जाम से बढ़ाई परेशानी

जाम से बढ़ाई परेशानी

Wed, 28 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जाम से बढ़ाई परेशानी
जाम ने बढ़ाई परेशानी, बसों के रूट हो रहे फेल
विज्ञापन

120 की जगह 80 से 90 किमी चल पर रही लोकल बसें
बसों में ओवरलोडिंग का कारण बन रहा यातायात जाम
बुधवार सुबह खलीनी, बालूगंज, संजौली, छोटा शिमला और क्रॉसिंग पर लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आए दिन शहर की सड़कों पर लग रहे जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों से रोजाना शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। जाम के कारण शहर में चलने वाली लोकल बसें रोजाना 120 किलोमीटर की जगह 80 से 90 किलोमीटर ही चल पा रही हैं। इसके चलते बसों के रूट फेल हो रहे हैं। शहर में लग रहा जाम बसों में ओवरलोडिंग का भी कारण बन रहा है। शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने से परिवहन व्यवस्था बिगड़ने लगी है। बुधवार सुबह खलीनी से टालैंड, टूटु से बालूगंज होते हुए एमएलए क्रॉसिंग, आरटीओ ऑफिस से विक्ट्री टनल होते हुए ओल्ड बस स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट, संजौली चौक, छोटा शिमला से टालैंड, आकलैंड टनल से लक्कड़ बाजार होते हुए ताराहाल सड़कों पर यातायात जाम रहा।
बसों के रूट हो रहे फेल: अमित
शहर में आए दिन लग रहे जाम के कारण बसों के रूट फेल हो रहे हैं। बसें निर्धारित किलोमीटर भी पूरा नहीं कर पा रही हैं। बस आपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन को जाम की समस्या के स्थायी समाधान का बंदोबस्त करना चाहिए।
विज्ञापन

- अमित चड्ढा, महासचिव,
प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन शिमला।

सैलानियों की आमद बढ़ने से दिक्कत : डीएसपी
शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने से यातायात जाम की समस्या पेश आ रही है। सैलानी यहां-वहां पूछताछ के लिए गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। पार्किंग की जानकारी न होने के कारण कई जगह टूरिस्ट गाड़ियां मुख्य सड़क पर भी खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चमन लाल, डीएसपी ट्रैफिक शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed