फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 lakh electricity bills for HRTC electric buses parked for four months

चार माह से खड़ी एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों का आया 14 लाख बिजली बिल

Tue, 21 Jul 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
14 lakh electricity bills for HRTC electric buses parked for four months
फाइल फोटो

कोरोना के चलते चार महीनों से एचआरटीसी की 24 इलेक्ट्रिक बसें कुल्लू और मनाली में खड़ी हैं। इससे एचआरटीसी को लाखों का नुकसान हुआ है। कोरोना के चलते बसों को रोहतांग के लिए नहीं भेजा गया है। वर्तमान में सिर्फ एक ही इलेक्ट्रिक बस चल रही है। चार माह में बिजली बोर्ड ने एचआरटीसी को बसों की चार्जिंग का करीब 14 लाख का बिल थमाया है। इसको लेकर एचआरटीसी कुल्लू और बिजली बोर्ड आमने-सामने हैं। मामला गंभीर होने पर एचआरटीसी के अधिकारियों ने परिवहन मंत्री को भी अवगत करवा दिया है। निगम का कहना है कि उनकी इलेक्ट्रिक बसें मनाली और कुल्लू में चार्ज की जाती हैं। मनाली में कुल सात प्वाइंट हैं, जिनमें पांच संचालित हैं। कुल्लू में पांच चार्जिंग प्वाइंटों में तीन संचालित हैं।

विज्ञापन


कुल्लू में दस लाख और मनाली का चार लाख बिल आया है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम कुल्लू डीके नारंग ने कहा कि निगम बिजली बोर्ड की ओर से जारी बिल से संतुष्ट नहीं है। जब उनकी सभी 25 बसें खड़ी रहीं तो इतना भारी-भरकम बिल कैसे आ गया। इसके लिए सुंदरनगर से एक तकनीकी टीम बुलाई गई है, जो इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंटों की जांच करेगी। अगर निगम संतुष्ट नहीं हुआ तो आईआईटी मंडी से भी एक विशेषज्ञ की तकनीकी टीम बुलाई जाएगी। इसके बाद निगम के पास कोर्ट जाने का ही रास्ता बचता है। उधर, बिजली बोर्ड कुल्लू के अधीक्षण अभियंता संजय कौशल ने कहा कि बिजली बिल मीटर रीडिंग के आधार पर आया है। बावजूद इसके बोर्ड मीटर की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed