{"_id":"a3d7226e2357fc5a58f69818567589e3","slug":"14-judges-transfered-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक साथ 14 जजों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक साथ 14 जजों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Nov 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में 14 जजों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को ये तबादला आदेश जारी किए गए। सोलन के जिला एवं सेशन जज डीके शर्मा को प्रदेश सरकार में विधि सचिव लगाया गया है। लेबर कोर्ट कांगड़ा के प्रिजाइडिंग ऑफिसर एससी कैंथला को जिला एवं सेशन जज सोलन के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
किन्नौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य कोे जिला उपभोक्ता फोरम मंडी और मंडी जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष केके शर्मा को लेबर कोर्ट धर्मशाला में लगाया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट शिमला भूपेश शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
सिविल जज मंडी जिया लाल आजाद को शिमला और सचिन रघु के मंडी भेजा है। सिविल जज रामपुर गौरव महाजन को ठियोग, सिविल जज कसौली सपना पांडे को अंब, सिविल जज सुंदरनगर वाई सिंह को कसौली, पंकज पांडे को अंब से रामपुर, धीरू ठाकुर को जुब्बल से ऊना स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सिविल जज चौपाल मोहित बंसल को जुब्बल का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। सिविल जज दीया ज्योति को ऊना से नूरपुर और गौरव शर्मा को नूरपुर से सुंदरनगर भेजा है।