{"_id":"6b625caf856a3454bb045a2f1937bab0","slug":"1380-candidate-failed-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम से पहले ही फेल हो गए 1380 कैंडीडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जाम से पहले ही फेल हो गए 1380 कैंडीडेट
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 May 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी क्लर्क की लिखित परीक्षा की दौड़ से बाहर हो गए हैं। प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की शर्तों को ये पूरा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
कई आयु सीमा के चलते बाहर हो गए। कुछ शैक्षणिक योग्यता तो कुछ ने जन्मतिथि का कॉलम ही खाली छोड़ दिया। छंटनी के बाद बोर्ड ने 1380 फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी बोर्ड ने अपनी साइट पर भी डाल दी है। अभ्यर्थियों को भी सूचना पत्र के माध्यम से भेज दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष जेके चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
अगले महीने परीक्षा होगी। इसके लिए बोर्ड को हजारों आवेदन मिले हैं। इनमें से 1380 आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं। आवेदक बोर्ड की तय शर्तों को पूरा नहीं कर पाए हैं।
बोर्ड ने अनुबंध के आधार पर क्लर्क की पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। हजारों ने इसके लिए फार्म भरे। बोर्ड के पास पहुंचे 1380 आवेदन ऐसे हैं, जो बोर्ड के तय किए गए मापदंड पूरे नहीं कर सके हैं।
जांच में बोर्ड ने पाया कि प्रदेश भर से पहुंचे इन आवेदनों में सैकड़ों उम्मीदवार ऐसे हैं आयु सीमा की शर्त पर खरा नहीं उतर सके हैं। कई उम्मीदवार आवेदन की शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं पाए हैं।
कई आवेदक ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन पत्र में डेट ऑफ बर्थ का कॉलम ही नहीं भरा है। इसके चलते बोर्ड ने इनके फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष जेके चौहान ने बताया कि पात्र उम्मीदवरों को लिखित परीक्षा के लिए रोल नंबर भेजे जा रहे हैं।