फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हरकत में आया प्रशासन, कुफरी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया

‘असर अमर उजाला’: कुफरी में जाम से निपटने को नया ट्रैफिक प्लान तैयार

Wed, 09 Jan 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
हरकत में आया प्रशासन, कुफरी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया

कुफरी में ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों और सैलानियों को पेश आ रही दिक्कतों पर अमर उजाला में खबरें छपने के बाद मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जीसी नेगी ने कुफरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुफरी में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान और सैलानियों की सुविधा को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया।

विज्ञापन


कुफरी जाने वाले टूरिस्ट वाहन कुफरी बाईपास पर सड़क के एक ओर पार्क होंगे। हिल साइड में वाहनों को पार्क किया जाएगा, जहां हिल साइड में जगह तंग होगी वहां वैली साइड में गाड़ियां पार्क होंगी। चीनी बंगला में पार्किंग पैक होने के बाद गाड़ियां चायल रोड पर खड़ी होंगी। पीक टाइम के दौरान कुफरी बाजार से होते हुए वन वे वाहनों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन


शिमला से कुफरी जाने वाले वाहन बाईपास से होते हुए चीनी बंगला जाएंगे जबकि चीनी बंगला से शिमला आने वाले वाहन कुफरी बाजार से होकर गुजरेंगे। कुफरी बाजार से चीनी बंगला के बीच दो ड्रॉपिंग प्वाइंट चिन्हित किए हैं। इन जगहों पर ही सैलानियों को वाहनों से उतारा जाएगा। कुफरी बाजार से चीनीबंगला तक चढ़ाई में मोड़ों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और सैलानियों को ड्रॉपिंग प्वाइंट की ओर कार पार्किंग की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं होगी दिक्कत : नेगी
जाम की समस्या के समाधान को ट्रैफिक प्लान बनाया है। कुफरी बाईपास पर एक ओर ही गाड़ियां पार्क हाेंगी। कुफरी बाजार से पीक आवर में ट्रैफिक वन वे रहेगा। दो ड्रॉपिंग प्वाइंट चिन्हित किए हैं। कुफरी में 12 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात होंगे।
- जीसी नेगी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, शिमला

कुफरी में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम
कुफरी में सैलानियों के मार्ग दर्शन को पब्लिक अनाउंसेमेंट सिस्टम शुरू होगा इसके माध्यम से सूचनाएं सैलानियों को दी जाएंगी। दोपहर चार बजे के बाद सैलानियों से शिमला लौटने का आग्रह किया जाएगा ताकि सड़क पर बर्फ जमने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों।

12 अतिरिक्त पुलिस कर्मी होंगे तैनात
कुफरी में 12 अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनाती होंगे। कुफरी बाजार से चीनी बंगला तक हर मोड़ में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और वन साइड पार्किंग और वन वे ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

टूरिस्टों से पूछा, कोई परेशानी तो नहीं
एडीसी जीसी नेगी ने कुफरी में सैलानियों से बातचीत कर फीड बैक भी लिया। नेगी ने पूछा यहां कोई दिक्कत तो नहीं, गाड़ियां 200 से 300 मीटर आगे पीछे खड़ी होने पर क्या पैदल चलना पसंद करेंगे। हरियाणा के सैलानियों ने जवाब दिया, हम तो घूमने आएं हैं, थोड़ा बहुत पैदल चलने में कोई दिक्कत नहीं।


हिप हिप हुर्रे, रायल ट्यूलिप के पास वन साइड पार्किंग
कुफरी से लंबीधार की ओर एनएच 05 पर हिप हिप हुर्रे और होटल रायल ट्यूलिप के आसपास सड़क के दोनों ओर गाड़ियां पार्क करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यहां सड़क के एक ओर ही गाड़ियां पार्क होंगी। मनमानी करने वालों के चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed