{"_id":"5bf58d79bdec22693e5a51d7","slug":"131542819193-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात से नहीं बनेगी बात, लिखित में देना होगा नदारद रहने का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकात से नहीं बनेगी बात, लिखित में देना होगा नदारद रहने का जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्डोल में 19 नवंबर को कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार द्वारा किए औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद पाए गए शिक्षकों ने बुधवार को वीसी से मुलाकात की। इन शिक्षकों को नदारद रहने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को शिक्षकों ने कुलपति से मिलकर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया। लेकिन कुलपति ने इनकी कोई बात नहीं सुनी और इन्हें साफ शब्दों में कहा कि वह लिखित में ही इसका जवाब दें।
विज्ञापन
अब शिक्षकों को आने वाले एक से दो दिनों में कुलपति को लिखित में बताना होगा कि वह क्यों मौजूद नहीं थे और किस कार्य में व्यस्त थे। यदि विवि से बाहर रहे तो क्यों रहे? इक्डोल में प्रोस्पेक्टस में लाखों के गोलमाल के बाद विवि प्रशासन ने सख्त और कड़ा रुख दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
व्यवस्था में खामियों का पता लगाने और इसे दूर करने की दिशा में हालांकि यह अच्छी पहल है लेकिन जो शिक्षक इक्डोल के निरीक्षण के दौरान मौजूद नहीं रहे उन्हें अपनी गैर मौजूदगी को लेकर ठोस तथ्य और तर्क के साथ ही कुलपति को लिखित में नोटिस का जवाब देना ही पड़ेगा।