फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ट्रक की ब्रेक फेल, क्रैश बैरियर में रूका

हसन वैली में ट्रक पलटा, एनएच पर यातायात बाधित

Sun, 23 Sep 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Sep 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की ब्रेक फेल, क्रैश बैरियर में रूका

छराबड़ा से ढली की ओर आ रहा सेब से लदा ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क से बाहर लटक गया। देर रात हुए इस हादसे से शनिवार दोपहर तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस के मुताबिक हसन वैली और ढली के बीच तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर देवदार के पेड़ में अटक गया। बाद में पेड़ पर अटके इस ट्रक से सेब की पेटियों को निकालकर सड़क पर लाया गया। मतियाना से आ रहा यह ट्रक सेब लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक को भी क्रेन की मदद से सड़क पर लाया गया। संकरे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और सेब की पेटियों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पांच वन वे हो गया। सड़क वन वे होने से शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर तक बार-बार जाम लगता रहा।

विज्ञापन

छराबड़ा की उतराई में ओवरलोड ट्रक आम लोगों के लिए काल बनकर दौड़ रहे हैं। एक माह के भीतर ट्रक दुर्घटना का यह चौथा मामला है। इससे पहले छराबड़ा की उतराई में तीन बार सेब से लदे ट्राले पटल चुके हैं। ट्रकों में क्षमता से अधिक माल लोड होने के कारण उतराई में गाड़ी ब्रेक नहीं पकड़ती और ब्रेक फेल होने पर हादसे पेश आ रहे हैं। ओवरलोड ट्रकों और ट्रालों की कोई जांच न होने के कारण यह अन्य वाहनों चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इससे पहले सेब सीजन शुरू होने पर ढली की उतराई में एक सेब का ट्राला पलट गया था। बीते दिनों सेब से लदे ओवरलोड ट्राले और सीमेंट से लदे ट्रक में भी टक्कर हो गई थी जिससे सड़क जाम हो गई थी।
विज्ञापन


छराबड़ा में नहीं हो रही ओवरलोडिंग की जांच
शहर में एंट्री से पहले सेब की गाड़ियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छराबड़ा में बैरियर स्थापित कर रखा है। 24 घंटे सातों दिन यहां पुलिस दल तैनात रहता है। बावजूद इसके यहां सेब के ट्रकों और ट्रालों में ओवरलोडिंग नहीं जांची जाती। इतना ही नहीं सेब नियंत्रण कक्ष फागू से भी ओवरलोड ट्रक बेरोकटोक रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छराबड़ा में जांची जाएगी ओवरलोडिंग
छराबड़ा और ढली के बीच उतराई में बार-बार ट्रक पलटने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। छराबड़ा बैरियर पर ट्रकों में ओवरलोडिंग जांची जाएगी। ओवरलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।
- ओमापति जमवाल पुलिस अधीक्षक, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed