फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पांच मिनट का रास्ता आधे घंटे में हुआ तय

पांच मिनट का रास्ता आधे घंटे में हुआ तय

Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पांच मिनट का रास्ता आधे घंटे में हुआ तय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। बुधवार दोपहर जाम के कारण विक्ट्री टनल से वाहनों की कतार आरटीओ ऑफिस तक पहुंच गई। जाम में दर्जनों टूरिस्ट वाहन फंस गए। आरटीओ ऑफिस से ओल्ड बस स्टैंड तक पांच मिनट का सफर तय करने में वाहनों को आधे से एक घंटे का समय लग गया। शहर में जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। आए दिन शहर की सड़कों पर लंबा जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर की सड़कों पर अव्यवस्था, अवैध पार्किंग और बड़े वाहनों की एंट्री के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान भारी संख्या में सैलानी गाड़ियों में शिमला पहुंच रहे हैं। जाम के कारण सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर को लगे जाम के कारण कई सैलानियों ने 103 टनल, रेलवे स्टेशन और विधानसभा के पास से अपनी गाड़ियां वापस मोड़ लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed