{"_id":"5a43c71e4f1c1bc5668b781c","slug":"131514391326-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवें सीएम के कार्यक्रम देखने पहुंचा साधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवें सीएम के कार्यक्रम देखने पहुंचा साधू
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरहवीं बार सीएम के शपथ समारोह में पहुंचे सुदामा गिरी
नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिवार से साधु की पुरानी है पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भगवा पटका, वस्त्र और भगवा बैग लिए समारोह स्थल में शामिल होने के लिए कई लोग पहुंचे थे। इन्हीं में से निरमंड के सुदामा गिरी भी शामिल रहे। स्कैंडल प्वाइंट पर एंट्री बंद होने के बाद वह इधर उधर-भटक रहे थे। किसी ने सुझाव दिया कि आप रानी झांसी पार्क से जाएं। शायद वहां से एंट्री मिल जाए। इसके बाद वह यहां से चल पड़े। निरमंड के साधु सुदामा गिरी बातचीत में कहते हैं कि वह तेरहवीं बार शिमला में होने वाली शपथ समारोह में शिरकत कर रहे हैं।
1952 में जब पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार ने शपथ ली थी तब भी यहां पहुंचे थे। इसके बाद लगातार वह यहां शिरकत कर रहे हैं। साधु सुदामा गिरी कहते हैं जयराम ठाकुर संघ से जुड़े है। पिता काफी अच्छे मित्र हैं। 15 जनवरी 1930 को जन्में सुदामा गिरी की उम्र 87 वर्ष है। इनमें अभी भी युवाओं जैसा जोश है।
---
दो पंचायतें छोड़कर है गूर खीमिया राम का घर
पहली बार मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब नजर आया। शपथ समारोह चल रहा है तो सिराज के रहने वाले गूर खीमिया राम हाथों में तलवार लिए डाकघर के पास एक तरफ बैठे रहे। इन्होंने कहा कि दो पंचायतों को छोड़कर जयराम ठाकुर का घर है। आज शपथ समारोह होना है इसलिए डेढ़ सौ लोगों के दलों के साथ रात दो बजे चलकर उनसे मिलने आए हैं, लेकिन भारी रश देखकर उनसे मिलना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
---
मोदी, शाह को देखने के लिए फाड़ दिए पोस्टर
रिज मैदान स्थित पद्म देव कांपलेक्स पर लगाए गए मोदी शाह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बड़े पोस्टर उत्साह में लोगों ने फाड़ दिए। तर्क दिया गया वह मुख्यमंत्री की शपथ समारोह को नजदीक से देखने के लिए आए है। पोस्टर लगे होने के कारण कुछ भी दिख नहीं पा रहा है।