Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 roads blocked due to landslide, 6 routes disrupted

Shimla News: भूस्खलन से 13 सड़कें अवरुद्ध, 6 रूट बाधित

Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
13 roads blocked due to landslide, 6 routes disrupted
सड़कें बहाल करने में जुटा विभाग
विज्ञापन


लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बुधवार दोपहर बाद तक मुख्य मार्ग समेत 13 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। इन सड़कों की बहाली का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है।

सड़कों के अवरुद्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है। रोहड़ू में बाघी-खाबल, तांगणु-जांगलिख, टोडसा-गुम्मा, कुमारसैन में अहार-कांगल, कचिनघाटी-बड़ागांव, सैंज-लुहरी और जंजैली-कांगल संपर्क मार्गों पर भूस्खलन और अन्य कारणों से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठियोग उपमंडल के तहत ढोलागढ़-माहौरी, भलाड़ी-माहौरी, दीद घुंड वाया बनाड़ी, चौपाल के अंतर्गत छपानडली-छैला, मशराह-ठियारा और थरोच-कुटाह मार्ग भी अवरुद्ध है। सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण एचआरटीसी के कई रूट पिछले तीन दिनों से प्रभावित चल रहे हैं। जिले की बात करें तो सुन्नी-लुहरी-रामपुर मार्ग सैंज के समीप भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध है। इस वजह से एचआरटीसी की शिमला-सुईधार बस को आधे रास्ते तक ही भेजा जा रहा है। इसके अलावा एचआरटीसी के ठियोग-खटनोल, रामपुर-गानवी, नेरवा पौड़ियां, नेरवा-पवाहन और नेरवा-माटन रूट पर भी बस सेवा बंद है। इस वजह से लोगों को परिवहन की सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए हर संभव जगह तक बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं कई रूटों पर आधे रास्ते तक भी बस भेजी जा रही है। सड़कों के बहाल होते ही बसों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article