फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   12th class student attempt to suicide in ghumarwin in bilaspur in himachal pradesh

सीर खड्ड पुल से कूद गया नाबालिग छात्र, हालत गंभीर

Thu, 16 Jan 2020 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
12th class student attempt to suicide in ghumarwin in bilaspur in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

वीरवार को एक नाबालिग ने अचानक सीर खड्ड में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। खड्ड पर पुल के काम में लगे मजदूरों ने समय रहते नाबालिग को बचा लिया। फिलहाल, नाबालिग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। जानकारी के अनुसार श्मिला-धर्मशाला एनएच 103 शिमला पर सुबह करीब 10.30 बजे नाबालिग छात्र ने सीर खड्ड में छलांग लगा दी है।

विज्ञापन


नाबालिग ने पुल की रेलिंग फांदकर लगाई। बताया जा रहा है कि एक बड़े पत्थर पर गिरने की बाद वह खड्ड के पानी में जा गिरा। स्थानीय युवकों और पुल का कार्य कर रहे मजदूरों ने तत्काल उसे खड्ड से बाहर निकाल कर घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में सूचित करने के बावजूद घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस के न पहुंचने पर नप कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में गहरा रोष भी देखा गया।
विज्ञापन


छलांग लगाने वाला युवक साथ के ही गांव का है। वह एक निजी स्कूल में बारहवीं का छात्र है। बाहरवीं कक्षा का छात्र है और निजी स्कूल में पड़ता है। उसका वीरवार को प्रैक्टिकल था। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने इस आत्मघाती कदम की सूचना अपने बड़े भाई को भी दे दी थी। उसका बड़ा भाई कुछ ही दूरी रोते हुए अनहोनी की आशंका जता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई ने नगर परिषद कर्मचारियों के साथ उसे रोकने का प्रयास किया ही था कि इससे पहले ही नाबालिग ने पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने गंभीर घायल नाबालिग छात्र का जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। नाबालिग के बयान देने के बाद ही पता लग पाएगा कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed