फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12th class board exams canceled in himachal pradesh, students will be promoted on the lines of CBSE

हिमाचल: 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई की तर्ज पर प्रमोट होंगे विद्यार्थी, आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Sat, 05 Jun 2021 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 07:53 PM IST
सार

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शनिवार शाम को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
12th class board exams canceled in himachal pradesh, students will be promoted on the lines of CBSE
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट किए जाएंगे। शनिवार शाम को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया। इस फैसले के अनुसार 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगर परीक्षा परिणाम के आधार पर फेल करने का सीबीएसई फैसला लेगा तो हिमाचल प्रदेश में भी उस फैसले को लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने अभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला नहीं लिया है। ऐसे में अभी सभी नजरें सीबीएसई के फार्मूले पर टिक गई हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना की वजह से परीक्षाएं करवाना संभव नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई का फार्मूला आने के बाद उसके आधार पर ही परिणाम घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे हालात सामान्य होने पर विशेष परीक्षा भी दे सकेंगे। प्रदेश में करीब 1.10 लाख विद्यार्थी 12वीं कक्षा में हैं।  वहीं, प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को आगामी आदेशों तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में आगामी आदेशों तक शिक्षण, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान बंद रखे जाएंगे। सरकारी सहित निजी स्कूलों पर भी यह आदेश जारी होंगे। मुख्य सचिव के बीते दिनों जारी हुए पत्र का हवाला देते हुए शिक्षा निदेशालय ने यह पत्र जारी किया है। पहले कैबिनेट की बैठक शनिवार सुबह होनी थी, लेकिन मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते बैठक टाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में 12वीं कक्षा का एक ही पेपर हुआ था, लेकिन बढ़ते कोरोना मामलों के लिए बाकि विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।  स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं में सामाजिक दूरी कायम रखने के लिए 2137 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 13 अप्रैल को ली थी लेकिन इसके बाद कोरोना के चलते परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं।


कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक बढ़ाया
प्रदेश कैबिनेट ने 7 मई से लागू कोरोना कर्फ्यू को 14 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। शनिवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रस्तुति के बाद यह फैसला लिया है। नई रियायतें नहीं दी गई हैं। कैबिनेट के फैसले के बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार पहले की ही तरह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक पूरे बाजार खुलेंगे। शनिवार और रविवार को सिर्फ दैनिक उपयोग व जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेंगी। प्रदेश में अभी बसें नहीं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed