{"_id":"61f3e843d6df7557a554426d","slug":"1255-contract-tgt-regular-posted-in-government-schools-orders-issued-by-directorate-of-elementary-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सरकारी स्कूलों में तैनात 1255 अनुबंध टीजीटी नियमित, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सरकारी स्कूलों में तैनात 1255 अनुबंध टीजीटी नियमित, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश
Fri, 28 Jan 2022 06:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:35 PM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को टीजीटी के नियमितीकरण आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने 1255 टीजीटी को नियमित करने के आदेश जारी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर तैनात 1255 टीजीटी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ही 30 सितंबर, 2021 तक दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शुक्रवार को टीजीटी के नियमितीकरण आदेश जारी किए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेशा के अनुसार अब नियमित टीजीटी को एचपी तीन जनवरी 2022 के सिविल सेवा(संशोधित नियम) के पे मेट्रिक्स के अनुसार टाइम स्केल व अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
यहां पीडीएफ खोलकर देखें सूची
वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने 1255 टीजीटी को नियमित करने के आदेश जारी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित का आभार व्यक्त किया है। शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने आदेश जारी करने और 1255 शिक्षकों को इसी सत्र से लाभ देने के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ. मामराज पुंडीर कहा कि प्रदेश में अंतर जिला स्थानांतरित हुए सीएंडवी और जेबीटी शिक्षकों को भी जल्द नियमित किया जाए। कहा कि शिक्षामंत्री ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को आदेश दिए कि इन शिक्षकों को तुरंत नियमित करने के आदेश जारी किए जाए।