फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आरकेएमवी एसएफआई इकाई सम्मेलन

सरकारी क्षेत्रों को समाप्त कर रही हैं केंद्र सरकार : रजनी

Fri, 15 Mar 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Mar 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
आरकेएमवी एसएफआई इकाई सम्मेलन

एसएफआई की राजकीय कन्या महाविद्यालय इकाई का वीरवार को 30वां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ एसएफआई की जिला छात्रा समन्वयक रजनी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें नवउदारवादी नीतियों को आम जनता पर थोपकर सरकारी क्षेत्र को समाप्त कर निजीकरण करती जा रही हैं। शिक्षा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। शिक्षा के बजट में लगातार कटौती कर शिक्षा का व्यापारीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन

सरकारी संस्थानों को समाप्त किया जा रहा है जिस कारण आम आदमी, मजदूरों और किसानों को अपने बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है। सम्मेलन में सालभर की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट को शिक्षा ने सबके समक्ष रखा। एसएफआई की अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य रुचिका वजीर ने कहा कि आज सरकार की शिक्षा नीतियों में किए जा रहे छात्र विरोधी बदलावों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष पर उतरने के लिए तैयार रहने की बात कही।
विज्ञापन


शिमला शहरी अध्यक्ष आकाश, सचिव अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष अनुज और सह सचिव गौरव मेहता ने भी छात्राओं को संबोधित किया। सम्मेलन में 33 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें शिक्षा खनाल को अध्यक्ष और अंजली ठाकुर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा, हिमानी, अनु, नितिका, किरण, अदिति, रितिका, पूजा, सिमरन, तृप्ति, शबनम, मीनाक्षी, आकृति, सुजाता, मंजू, मधु, बबली और अदिति चौहान को भी कमेटी का सदस्य बनाया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज छात्राओं की मूलभूत सुविधा की मांगों को एसएफआई आने वाले समय में पुरजोर तरीके से उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed