फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सर्कुलर रोड पर बनेगा सबवे, मेयर ने किया शिलान्यास

सर्कुलर रोड पर बनेगा सबवे, मेयर ने किया शिलान्यास

Sun, 10 Mar 2019 09:58 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर बनेगा सबवे, मेयर ने किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मालरोड से कैथू और अनाडेल आने-जाने वाले स्कूली बच्चों और हजारों लोगों को अब विक्ट्री टनल के पास सर्कुलर रोड पार नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम यहां सर्कुलर रोड के नीचे पैदल चलने वाले लोगों के लिए सबवे बनाने जा रहा है। सर्कुलर रोड पर बनने वाला शहर का यह पहला सबवे होगा।
महापौर कुसुम सदरेट ने रविवार को सबवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। 80 लाख की लागत से बनने वाला यह सबवे अगले छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। आठ मीटर लंबा सबवे नौ फुट तक चौड़ा होगा। अम्रुत मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा। अभी पैदल चलने वाले लोगों को ट्रैफिक रोककर सड़क पार करनी पड़ती है। इस जगह पर सड़क भी काफी तंग है और सुबह-शाम वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। ऐसे में सड़क पार करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि यहां ओवरब्रिज या सबवे बनाया जाए। नगर निगम अब इस प्रोजेक्ट के जरिये लोगों को राहत देने जा रहा है। इस मौके पर उप महापौर राकेश शर्मा, पार्षद विवेक शर्मा, किरण बावा और संजीव ठाकुर भी मौजूद रहे। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से यहां सबवे बनाने की मांग कर रहे थे। नगर निगम ने राहत देने के लिए यह प्रोजेक्ट बनाया है। उम्मीद है छह महीने के भीतर सबवे बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed