{"_id":"5b688d9b4f1c1bb37b8b69ca","slug":"121533578651-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के पास लावारिस कुत्ते ने चार को नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट के पास लावारिस कुत्ते ने चार को नोंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट के पास सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक लावारिस कुत्ते ने कई लोगों को काट खाया। लावारिस कुत्ते के काटने के बाद सभी लोग डीडीयू अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। जबकि, इनमें से एक व्यक्ति को लावारिस कुत्ते ने होंठ पर भी काट दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में व्यक्ति को टांके लगवाने के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को काम पर जा रहे लोगों को भूरे रंग के एक लावारिस कुत्ते ने आतंक मचा रखा था। इस दौरान अशोक (34), सुनील कुमार (36), गुलाम अली (50) और भरत (28) को अस्पताल में एआरवी टीका लगाया गया।
विज्ञापन