फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मंजूरी के बाद लटके काम, पार्किंग बनी न एंबुलेंस रोड

मंजूरी के बाद लटके काम, पार्किंग बनी न एंबुलेंस रोड

Mon, 04 Jun 2018 09:14 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
मंजूरी के बाद लटके काम, पार्किंग बनी न एंबुलेंस रोड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पानी, पार्किंग, सामुदायिक केंद्र और एंबुलेंस रोड बनाने के सपने तो दिखा दिए, लेकिन कैथू वार्ड की जनता को आज तक इनकी सुविधा नहीं मिली। करोड़ाें रुपये की योजनाएं नगर निगम से मंजूरी के बावजूद फाइलों में ही सिमटी हैं।
लोग बेहाल है। न तो कोई बड़ी पार्किंग बनी और न ही सभी इलाके एंबुलेंस रोड से जुड़े हैं। निगम ने सड़क चौड़ा तो कर दी। लेकिन पार्किंग न होने से लोग इन पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। तंग सड़क के चलते पानी के टैंकर बस्तियों में नहीं जा पा रहे। अमर उजाला टीम ने रविवार को वार्ड का दौरा किया और लोगों की समस्याएं जानी। पता चला कि राहत देने के लिए योजनाएं तो बनी हैं, लेकिन उन्हें धरातल पर उतारना भूल गए हैं।
विज्ञापन

---
लोगों से बातचीत
1. अधूरा छोड़ बंद कर दिया नाले का काम
नाले का काम सिर्फ सड़क तक किया। इसके बाद बंद कर दिया। कैथू बाजार से सारा गंदा पानी नाले से होकर सड़क पर आ रहा है। निगम इसका काम पूरा करवाए।- विश्वमित्र महाजन
विज्ञापन
विज्ञापन

---
2. नाले में बिछा दी पाइपलाइन
नाले में ही पीने की पाइपलाइन बिछा दी है। इससे गंदगी पेयजल में मिलने का खतरा है। निगम पानी की सप्लाई भी नियमित नहीं कर रहा। परेशानी झेलनी पड़ रही है।-गुरजीत सिंह
---
3. हमारे इलाके में सफाई नहीं होती
इलाके में सफाई नियमित नहीं हो रही। कई मकान ऐसे हैं जहां मजदूर ठहरे हैं। ये घर के बगल में ही कूड़ा डंप कर देते हैं। निगम या तो सफाई करे या फिर कार्रवाई करे।- ओपी शर्मा
---
4. मनमाने तरीके से बांटा जा रहा पानी
वार्ड में पानी का वितरण ठीक नहीं है। कई घरों को दो घंटे तो कहीं आधा घंटा पानी की सप्लाई दी जा रही है। टैंकर सब जगह नहीं जा पाते, इससे परेशानी और बढ़ गई है।- राजवीर सिंह

5. डस्टबीन भरे हैं, नहीं लगता झाड़ू
निगम के डस्टबीन जगह जगह भरे पड़े हैं जिससे बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दस दिन बाद आती है। झाड़ू से नियमित सफाई नहीं हो रही।-यशोदा प्रभाकर
---
6. मंजूरी के बाद भी नहीं बना एंबुलेंस रोड
तपोवन के लिए करीब 42 लाख की लागत से एंबुलेंस रोड मंजूर हो चुका है। लेकिन आज तक आठ सौ मीटर रोड नहीं बना पाए। पार्षद काम शुरू नहीं करवा रहे हैं।-रामलाल ठाकुर
---
7. कहने पर भी पार्षद नहीं कर रहे काम
सड़कें जो चौड़ी की थी, वहां गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे में एंबुलेंस भी नहीं आ पाती। पार्षद को कई बार एंबुलेंस रोड बनाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा-सुशील कुमार शर्मा
---
8. पार्किंग के बिना झेलनी पड़ रही परेशानी
वार्ड में एक भी बड़ी पार्किंग नहीं। जिन्हें बनाने की योजना थी, वह आज तक नहीं बनी। जो सड़कें चौड़ी करवाईं थी, उसका भी फायदा नहीं हुआ। जनता परेशानी झेल रही है।- संदीप कुमार
---
9. सबको बराबर नहीं मिलता पानी
कई लोग मोटर लगाकर पानी अपने घरों में लिफ्ट कर रहे हैं। कई घरों को मेन लाइन से कनेक्शन दिए गए हैं। इससे सभी लोगों को बराबर पानी नहीं मिल पा रहा।- विमला
---
10. सड़क तंग है, कहां से आएगा टैंकर
वार्ड में सड़कों की हालत खराब है। ज्यादातर सड़कें तंग है। ऐसे में छोटा टैंकर भी नहीं आ पाता। पानी के लिए तरसना पड़ रहा हे। हम शिकायत करें भी तो किससे।-सौरव

---
11. प्रोजेक्ट पूरे होते तो मिलती राहत
वार्ड में पार्किंग, एंबुलेंस रोड के प्रोजेक्ट तो कई बने हैं। लेकिन पूरे नहीं हो रहे। यदि ये समय से पूरे होते तो आज जनता को परेशानी न झेलनी पड़ती। निगम गंभीरता से काम करें।- अशोक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed