फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‘इक अधिया मंगाई जा रे’ पर मचाया धमाल

‘इक अधिया मंगाई जा रे’ पर मचाया धमाल

Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
‘इक अधिया मंगाई जा रे’ पर मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गेयटी थियेटर में बुधवार को मशोबरा-बलदेहा-दुर्गापुर स्टूडेंट यूथ एसोसिएशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रिशी राठौर, अनिल वालिया, अरविंद ठाकुर, ज्ञान ठाकुर और अनुज गुप्ता ने कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव, अंजलि और चेयरमैन मनोज ने किया। सुजाता ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सागर, जयदेव और श्वेता ग्रुप ने सोलो डांस, जबकि सुप्रिया, भावना, पलक और प्रिया ने हिंदी गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। एसोसिएशन की ओर से हिमानी, किरण, साक्षी, शीतल, अंकुश और प्रिया ने नाटी पेश की। शान-ए-कोटी कार्यक्रम में गायक दलीप भरमौरी बतौर मुख्य कलाकार मौजूद रहे। उन्होंने तेरी शांगरी कुल्लू री देइये.. बाशो कांडे दे मोरो.. हम तो ठहरे सिरमौरी और पाणी री टांकी ओ भाई रामा जैसे गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इधर, क्षेत्र के उभरते कलाकार सुनील बादशाह, जोनी भारद्वाज और राजेश्वर चौहान ने यशोदा तेरा लल्ला.. इक अधिया मंगाई जा रे.. पहाड़ी गाने पेश पर खूब धमाल मचाया। वहीं, पूर्व वाइस ऑफ हिमाचल फाइनलिस्ट कुलभूषण ने चौदवीं का चांद हो जैसे हिंदी गाने पेश किए। कार्यक्रम में मुनीश नंदन ने संचालन के साथ-साथ शायरी से भी उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया। इस दौरान एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन को भी याद किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सन्नी, अजय, सचिव मनोज, श्वेता, कोषाध्यक्ष चेतन, उप चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन तिपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed