फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सेजल चुनीं मिस चैल्सी फेयरवेल

सेजल चुनीं मिस चैल्सी फेयरवेल

Thu, 14 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सेजल चुनीं मिस चैल्सी फेयरवेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी स्कूल में वीरवार को विदाई-2017 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने वाली जमा दो की छात्राओं को जमा एक कक्षा की छात्राओं ने विदाई पार्टी दी। इसमें छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर रंग जमाया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उनके लिए प्रार्थना गीत भी गाए। प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा जोश ने जमा दो की छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और बोर्ड परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसी कक्षा का परीक्षा परिणाम भविष्य तय करता है, इसलिए मार्च में होने वाली परीक्षाओं के लिए मेहनत करें और अच्छे अंक लेकर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। फेयरवेल का मुख्य आकर्षण मिस चेल्सी के लिए हुई मॉडलिंग स्पर्धा रही। इसमें सेजल को मिस चेल्सी-2017 चुना गया और उसे ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। आरुषि शर्मा फर्स्ट रनरअप जबकि तान्या सेकेंड रनरअप रहीं। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के पहले राउंड में छात्राओं ने डांस की प्रस्तुति दी। इनमें से 21 का चयन दूसरे राउंड के लिए किया गया। अंतिम प्रश्न उत्तर राउंड में सिर्फ सात ही छात्राएं पहुंच पाईं। इनमें से मिस चेल्सी का चयन किया गया। फेयरवेल में शिक्षिका वंदना वर्मा ने सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता को घोषित किया। प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा जोश ने मिस चुनी गई सेजल को सेशे और ताज पहनाकर सम्मानित किया। जमा एक की छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं के लिए आयोजित किए इस विदाई समारोह में स्वागत नृत्य के साथ पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति भी दी। मॉडलिंग की स्पर्धा में स्कूल की शिक्षिका किरण राठौर, शेफाली और पूजा चौहान ने जज की भूमिका निभाई। फेयरवेल पार्टी का समापन केक काट कर किया गया। अंत में स्कूल की हेड गर्ल श्रेया चौहान ने सभी छात्राओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed