{"_id":"59ce7e484f1c1bd9538b5089","slug":"121506704968-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवन स्पर्धा में विनय, अंकित रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवन स्पर्धा में विनय, अंकित रहे अव्वल
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
राजकीय महाविद्यालय संजौली में शुक्रवार को ईको क्लब यूनिट की ओर से वन्य प्राणी जीवन सप्ताह पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य दीक्षा मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने विज्ञान के विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का आग्रह किया। समारोह में जंगल के जीवन संबंधी प्रतियोगिता करवाई गई। ईको क्लब अधिकारी अनिस ठाकुर और डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से स्नो लेपर्ड, सिडर ट्री, पिंक रहोडोहैंड्रोन, वेस्ट्रन ट्रेगो पैन और बनयन ट्री टीम चुनी गई। प्रतियोगिता में पिंक रहोडोहैंड्रोन टीम के बीएससी तृतीय के छात्र विनय राणा और अंकित कुमार प्रथम रहे। बनयन ट्री टीम के बीएससी तृतीय के किरण शर्मा और पूजा वर्मा ने दूसरा स्थान, जबकि स्नो लेपर्ड टीम निधि ठाकुर और राजेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं वेस्टर्न ट्रेगोपैन टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
00