{"_id":"594038874f1c1b250b8b472f","slug":"121497380999-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग जाएगा अब्दुल्ला की उम्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग जाएगा अब्दुल्ला की उम्र का मामला
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग जाएगा अब्दुल्ला की उम्र का मामला
रामपुर। स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की उम्र के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के आरोप का मामला अब चुनाव आयोग भेजा जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को आदेश जारी करते हुए पूरा मामला आयोग को भेजने को कहा है। हालां कि यह मामला पहले आईआईए के अध्यक्ष खुद ही पहले भेज चुके हैं।
पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे एवं स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की कम उम्र में चुनाव लड़ने का मामला आईआईए के चेयरमैन ने भी उठाया है। उन्होंने पिछले दिनों निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग रखी थी, जिस पर चुनाव आयोग ने मामला विधिक सेल को भेज दिया था। इस बीच अब आईआईए के चेयरमैन ने गत दिवस डीएम से मुलाकात कर इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की थी। आकाश का आरोप है कि अब्दुल्ला आजम की कम उम्र का मामला भारत निर्वाचन कार्यालय में पहुंचा हुआ है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से इन फाइलों को सील बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब्दुल्ला की उम्र को क्लीन चिट देने वाले स्वार क्षेत्र के आरओ के खिलाफ भी जांच कराने की मांग की थी। है। कहा कि आरओ ने दसवीं की मार्कशीट जांच के दौरान क्यों नहीं मांगी। यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग रखी थी। प्रशासन ने आकाश की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को भेजने काफैसला लिया है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि इस पूरी शिकायत को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है, वहां से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। जो भी आदेश होगा उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।