{"_id":"594003f34f1c1ba50a8b4595","slug":"121497367539-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड के लिए न आएं आनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड के लिए न आएं आनी
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
अस्पताल आनी का दर्जा बढ़ाकर 30 से 50 बेड तो कर दिया पर यहां के लोगों को कई साल बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरन यहां के लोगों को इलाज के लिए रामपुर या शिमला का सफर करना पड़ रहा है। अस्पताल में डेढ़ वर्ष से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हैं। इसे आज तक ठीक नहीं किया गया। ऐसे में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आनी अस्पताल में न आएं।
पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती का कहना है कि आनी अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं। लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड न होने के कारण कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां एक्सरे प्लांट भी दशकों पुराना है। कई बार ये भी खराब हो चुका है। इसे बार-बार रिपेयर किया जाता है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर का कहना है कि इस बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुक है।