{"_id":"5bc6d06fbdec2269c41f3f96","slug":"121-crore-rupee-loss-to-crops-damaged-due-to-heavy-rain-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को 121 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को 121 करोड़ रुपये का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश से कृषि फसलों को 121 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। कृषि फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल के किसानों को केंद्र से कोई वित्तीय मदद नहीं मिली है। प्रदेश के सभी जिलों में कृषि फसलों को क्षति हुई है।
विज्ञापन
राज्य के कृषि विभाग के सरकार को भेजी रिपोर्ट के आधार पर राज्य के किसानों को करीब 121 करोड़ की कृषि फसलों का नुकसान हुआ है। सरकार के पास कृषि फसलों के नुकसान का जिलावार ब्योरा भी पहुंच चुका है। कृषि फसलों के नुकसान का आकलन 29 सितंबर, 2018 तक किया गया है। इस दौरान सभी जिलों में कृषि फसलों को नुकसान पहुंचा जा।
विज्ञापन
जिला कृषि फसलों नुकसान (लाखों में)
1. बिलासपुर 25.98
2. चंबा 1583.02
3. हमीरपुर 758.77
4. कांगड़ा 2212.97
5. किन्नौर 114.84
6. कुल्लू 259.85
7. लाहौल-स्पीति 1771.45
8. मंडी 201.05
9. शिमला 2815.09
10. सिरमौर 966.61
11. सोलन 290.00
12. ऊना 1121.20
क्या कहते हैं कृषि मंत्री
कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि इस साल अभी तक प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश से कृषि फसलों को 121 करोड़ का नुकसान हुआ है। केंद्र से अभी तक वित्तीय मदद फसली नुकसान की भरपाई के लिए नहीं मिली है।
विज्ञापन