फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 students makes golden book of world records in yoga

एक साथ योग कर 12 छात्रों ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 16 Jun 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Fri, 16 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
12 students makes golden book of world records in yoga

शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के 12 छात्रों ने योगासन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 12 छात्रों ने एक साथ योग के विभिन्न आसनों में करतब दिखाकर नया कीर्तिमान बनाया है। इन छात्रों ने युवा पीढ़ी और आम लोगों को योग के महत्व का संदेश दिया है।

विज्ञापन


15 जून को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने रामपुर में ट्रिपल एच योग समिति गानवीं-ज्यूरी की ओर से आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का जायजा लिया। 
विज्ञापन


गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भारत के प्रभारी डॉ. आलोक कुमार और श्रेयश के समक्ष वीरवार सुबह पांच बजे से 13 बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों पर प्रदर्शन शुरू किया। बच्चों ने रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाकर इतिहास रचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योगासनों की प्रतियोगिता में साईं विद्या स्कूल अव्वल

12 students makes golden book of world records in yoga

दो दिवसीय योग शिविर का समापन वीरवार को रामपुर के खेल मैदान में हुआ। शिविर ट्रिपल एच योग समिति गानवीं-ज्यूरी ने लगाया। लूहरी परियोजना प्रमुख अरविंद महाजन मुख्यातिथि थे। योग समिति सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समिति के प्रधान सत्यप्रकाश नेगी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

दो दिन चले शिविर में योग शिक्षक रंजीत सिंह ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को योगासनों का अभ्यास करवाया। अंतिम दिन स्कूली बच्चों के बीच योगासनों की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इसमें सांई विद्या स्कूल ने पहला, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल ने दूसरा और राज किड्स ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इन्होंने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ट्रिपल एच योग समिति के अनुज मदारु और शीतल शर्मा ने शीर्षासन, सूर्या प्रणाम में समीक्षा नेगी और आशीष, कौशल्या ने पश्चिमोत्तान आसन, समीक्षा डोगरा ने राजकापोत आसन, शबनम केदारटा ने हल आसन, ईशा ने सर्वांग आसन, सौरभ सुनेल ने चक्रासन, शीतल ने धनुरासन, सुजल जंत ने बदपद्मासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पद्मासन में दीक्षा और भारती ने रिकॉर्ड बनाया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान महाप्रबंधक पीसी नेगी, सुबेर चंद, रामलोक डोगरा, आत्माराम केदारटा, मनीष आनंद, सत्यप्रकाश नेगी, रंजीत सिंह, सुरेश कुमार, मोहन मेहता, चंद्रकांत, सुनील गुप्ता, प्रदीप धीमान, प्रकाश चंद, आकाश नेगी, सूर्यकांत, विक्रम, स्नेहलता, कांता, पम्मी मेहता, ललिता, शशि, राजिंदर द्रोहा व सुरेश वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed