फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 rooms double-storey house gutted in fire at sundernagar mandi

12 कमरों का दोमंजिला मकान जल कर राख, लाखों रुपये का नुकसान

Tue, 04 Jun 2019 10:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
12 rooms double-storey house gutted in fire at sundernagar mandi
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के कमांद गांव में 12 कमरों का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित तीनों भाइयों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि और त्रिपाल सहायता के रूप में प्रदान किया। 

विज्ञापन


मंगलवार तड़के लगी आग पर जब तक ग्रामीणों ने काबू पाया तब तक घर के अंदर रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया। परिवार की घर से 12 बलटूही शेष बची है।

स्थानीय उपप्रधान शिव राम, चिंत राम और दिलेराम ने बताया कि मंगलवार सुबह ही दुमट बहली पंचायत के कमांद गांव में गुजाराम के तीन बेटों लोकराज, खिंदू राम और सुंका राम के संयुक्त 12 कमरों के दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई।

विज्ञापन

देखते आग से पूरा घर जल गया

लोगों ने आग लगते देख मवेशी मकान से बाहर निकाले और निकट ही आईपीएच के पानी के स्टोरेज टैंक से पाइप जोड़कर आग बुझाने लग गए। देखते ही देखते आग से पूरा घर जल गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।मकान सड़क से आधा किलोमीटर दूर होने और सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के कारण अग्निशमन वाहन की सुविधानहीं मिल पाई।

सुंदरनगर एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारियों को फौरी राहत सहित राहत कार्यों के लिए घटनास्थल पर रवाना कर दिया है। उन्होंने बताया पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार की फौरी सहायता प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed