{"_id":"e14e71f2130a62e1a15212672fe820c4","slug":"12-person-bite-by-street-dog-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहश्ात: राजधानी में 12 और लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहश्ात: राजधानी में 12 और लोगों को कुत्तों ने काटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Apr 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में आवारा कुत्ते जानलेवा होते जा रहे हैं। एक दिन में कुत्तों ने करीब 12 लोगों को काटा है। अभी तक शहर में कुत्ते 59 लोगों पर हमला करके लहूलुहान कर चुके हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में डॉग बाइट के मामले बढ़ने से शहरवासी दहशत में है। कई लोगों ने जहां सुबह और शाम की सैर बंद कर दी है वहीं बच्चों को भी घरों से बाहर खेलने के लिए भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
समाजसेवी एवं कनलोग निवासी सुभाष वर्मा ने कहा कि बाईपास में भारी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। राजधानी शिमला में वीरवार को 12 और लोगों को कुत्तों ने काटा है।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों ने दो लोगों को लिफ्ट के पास और एक-एक व्यक्ति को सब्जी मंडी तथा सांगटी में काटा। इसके अलावा आठ लोगों को उनके पालतू कुत्तों ने काटा है।
रिपन अस्पताल के एमएस डा. पीएल गौंटा ने बताया है कि सभी मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। टुटीकंडी के हरबंस लाल ने कहा कि वह पहले फागली तक सैर करते थे लेकिन एक सप्ताह से डॉग बाइट के मामले बढ़ने की सूचनाएं मिलने से उन्होंने घूमना बंद कर दिया है।
खलीनी की रमा शर्मा और कुसुम वर्मा ने कहा कि उन्होंने शाम को अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने जाने पर पाबंदी लगा दी है। नागरिक सभा शिमला के सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि नगर निगम कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेज करे।