{"_id":"5d56aa268ebc3e89f83f4aec","slug":"11th-class-student-drowns-in-check-dam-gone-for-bath-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र चेकडैम में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र चेकडैम में डूबा
Fri, 16 Aug 2019 06:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते बल्ह गांव के चेकडैम में नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र डूब गया है। डैम के बाहर नाबालिग के जूते और कपड़े मिले हैं। पुलिस को इससे नाबालिग के डैम में डूबने का अंदेशा है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ नहाने गए अन्य तीन नाबालिगों ने भी पुलिस को उसके डूबने के बयान दिए हैं। एसएचओ संजीव गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
आदित्य कुमार(15) पुत्र हरि सिंह गांव बाग चौकी डाकघर कुठेड़ा बीते गुरुवार को अपने गांव से बल्ह गांव में बने चेकडैम में नहाने आ गया। गुरुवार शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों को बल्ह डैम के चेकडैम के बाहर उसके कपड़े और जूते मिले। देर शाम को परिजनों ने पुलिस थाना सदर में इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम भी रात को ही मौके पर रवाना हो गई।
शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस थाना सदर में पहुंचा और पुलिस दल से बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई। नाबालिग जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। इस पर एसएचओ सदर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
शुक्रवार शाम तक नाबालिग की तलाश जारी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। उधर, थाना प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि नाबालिग के कपड़े और जूते डैम के बाहर मिले हैं। उसके साथ नहाने गए नाबालिगों ने उसके डैम में डूबने के बयान दिए हैं। पुलिस घटनास्थल पर लड़के की तलाश कर रही है।