{"_id":"5c23bad7bdec2256f4368424","slug":"11545845463-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज-माल रोड पर लगी स्क्रीन पर लाइव देख सकेंगे मोदी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज-माल रोड पर लगी स्क्रीन पर लाइव देख सकेंगे मोदी की रैली
Thu, 27 Dec 2018 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर वीरवार को धर्मशाला में हो रही पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को शहर के लोग भी लाइव देख सकेंगे। रिज मैदान और माल रोड पर खेल परिसर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के लोग और शिमला आए सैलानी इन बड़ी स्क्रीन पर रैली को लाइव देख सकेंगे। स्क्रीन के जरिये रैली के प्रसारण की खास व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मंच से करीब साढ़े 12 बजे से अपना संबोधन देंगे। रैली के दौरान करीब 10 मिनट तक जयराम सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई जानी है। रिज पर लगी एलईडी स्क्रीन में हजारों लोग रैली को देख सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी कई बार चुनावी नतीजों और कार्यक्रमों का इस स्क्रीन के जरिये प्रसारण किया जा चुका है। खेल परिसर के समीप बनी स्क्रीन से माल रोड पर टहलने वाले लोग रैली को देख सकेंगे।
विज्ञापन
मेयर-डिप्टी मेयर भी धर्मशाला रवाना
उधर, नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा धर्मशाला रवाना हो गए हैं। इनके साथ कुछ भाजपा पार्षद भी धर्मशाला गए हैं। वीरवार को धर्मशाला में पीएम मोदी की रैली होगी जिसमें शिमला से कई नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।