फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला जिला महासँघ की कमान रविंद्र के हाथों में

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान रविंद्र मेहता के हाथ

Sun, 29 Jul 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
शिमला जिला महासँघ की कमान रविंद्र के हाथों में

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की शिमला जिला की कमान रविंद्र सिंह मेहता को सौंपी है। महासंघ चुनाव में पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध कि या गया। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शिमला कमेटी के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से कर्मचारी नेता और डेलीगेट कालीबाड़ी में शनिवार की सुबह से जुटने शुरू हो गए थे। जिला शिमला के चौपाल ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉकों, तीस विभागों के करीब ढाई सौ डेलीगेट चुनाव में हिस्सा लेने पहुंच थे।

विज्ञापन

महासंघ के चुनाव संयोजक विनोद कुमार, पर्यवेक्षक और जिला हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन बनियाल, पूर्व महासचिव हेम राज शर्मा, चुनाव अधिकारी एसएस डोगरा, सहायक चुनाव अधिकारी देवेंद्र शर्मा की मौजूदगी में शनिवार को कालीबाड़ी में दोपहर बाद 2.30 बजे चुनाव कराए गए। महासंघ की शिमला जिला की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई है।
विज्ञापन


चुनाव में इन विभागों ने लिया हिस्सा
महासंघ के चुनाव में बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु पालन, प्रिंटिंग प्रेस, आर्थिकी एवं सांख्यिकी, आईपीएच, उद्योग, एडवोकेट जनरल सहित करीब तीस विभागों के डेलीगेट चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पहले कर्मचारी नेताओं ने मसलों पर की चर्चा
संयोजक विनोद कुमार सहित विभागों से आए अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव से पहले विभागों में तैनात कर्मचारी मसलों पर मंथन किया। विभागों में निचले स्तर के कर्मचारियों की तैनाती नहीं की है। कर्मचारियों के लिए सरकारी आवासों का निर्माण नहीं किया है। विभागों के परिसरों में कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारी को कर्मचारियों का उत्पीड़न करने से रोका जाए। इसके अलावा संयोजक विनोद कुमारी की बहाली को कर्मचारी हित में करार दिया गया।


नई कार्यकारिणी में यह किए गए शामिल
शिमला जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नए अध्यक्ष रविंद्र सिंह मेहता निर्विरोध चुने गए हैं। जिला कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर, महासचिव गोविंद ब्रागटा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, शीला चंदेल, जोगिंद्र द्रैक, देवेंद्र सिंह और रोशन लाल सर्व सम्मति से चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed