फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जान से मारने की धमकी

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जान से मारने की धमकी

Sat, 02 Dec 2017 09:22 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। जिले के सरकाघाट क्षेत्र की लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जान से मारने के धमकी भरे मैसेज करने का मामला सामने आया है। लड़की नेरचौक क्षेत्र में पढ़ाई करती है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना बल्ह में एक लड़की शिकायतकर्ता निवासी सरकाघाट ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह नेरचौक में पढ़ाई करती है तथा एक व्यक्ति ने इसकी फेसबुक में जाली आईडी बनाकर इसको जान से मारने की धमकी के संदेश भेजे हैं। लड़की की शिकायत पर बल्ह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ चांद किशोर ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

उधर, पुलिस थाना सदर में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब तीन बजे उसका एक रिश्तेदार उसके क्वार्टर आया था और उसके साथ सेल्फी खींचने का आग्रह किया। सेल्फी खींचते हुए उसने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। मुख्य आरक्षी मनोज कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed