{"_id":"59fcaa144f1c1b86698b942a","slug":"11509730836-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज भी जल संकट के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज भी जल संकट के आसार
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि और कोटी बरांडी पेयजल परियोजना से सप्लाई बढ़ने के बावजूद शहर में शनिवार को भी पानी की किल्लत जारी रह सकती है। लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी शिमला शहर के लिए सामान्य से कम पानी की सप्लाई हुई है। सभी परियोजनाओं से शहर को करीब 37 एमएलडी पानी मिला जो सामान्य से करीब छह एमएलडी कम है। शहर को रोजाना 42 से 45 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि गिरि परियोजना में खराब पड़े पंपों को दुरुस्त कर लिया गया है। लेकिन, चार दिन में कम सप्लाई मिलने से पेयजल वितरण की जो व्यवस्था गड़बड़ा गई है, उसे सामान्य होने के लिए दो-तीन दिन लगेंगे। शुक्रवार को सेंट्रल जोन के तहत आने वाले रामबाजार, लोअर बाजार, कृष्णानगर, बसस्टैंड आदि इलाकों में पानी की सप्लाई दी गई लेकिन कृष्णानगर समेत कई जगहों पर कम पानी दिया गया। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि अब सप्लाई बढ़ रही है। अगले दो दिन में पेयजल वितरण व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
देर रात तक चला मरम्मत कार्य
गिरि के बाद कोटी बरांडी परियोजना में लीकेज दूर कर सप्लाई बढ़ाने का काम देर रात तक जारी रहा। पंपिंग का काम देख रहे एक्सईएन राजेश कश्यप की अगुवाई में निगम की टीम के प्रयासों से गिरि के बाद कोटी बरांडी से भी पानी की सप्लाई बढ़ गई है। पिछले दो दिन से 12 एमएलडी वाली गिरि परियोजना से अब 18 एमएलडी तक पानी की सप्लाई हो सकेगी।
आज इन इलाकों में आएगा पानी
शनिवार को चौड़ा मैदान जोन के तहत आने वाले नाभा, फागली, समरहिल, बालूगंज, एवालॉज, एडवांस स्टडीज, घोड़ा चौकी, कच्चीघाटी आदि इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाएगी।