{"_id":"5ccc7ab9bdec22076100a89d","slug":"111556904633-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप में लीकेज से तीन घरों में करंट फैलने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप में लीकेज से तीन घरों में करंट फैलने से मची अफरातफरी
Sat, 04 May 2019 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के बैनमोर वार्ड में आने वाले क्षेत्र स्टोक्स प्लेस में शुक्रवार को पानी की टंकी ओवरफलो होने से आधा दर्जन घरों में करंट दौड़ गया और लोगों में अफरा तफरी मच गई। दोपहर के करीब एक बजे जब यह घटना घटी तो सभी लोग घर के अंदर आराम फरमा रहे थे और बच्चे स्कूल से घर आ ही रहे थे। अचानक घट के अंदर घर के सभी लोगाें को बिजली के झटके लगे।
विज्ञापन
बिजली के झटके लगने से लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत अपने बच्चों को उठाकर घरों से बाहर निकाला। इसके बाद विद्युत बोर्ड को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। इसके बाद लाइन को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय बैनमोर बार्ड में पानी की सप्लाई दी थी और एक घर के पाइप लीक होने से पानी घर में लगे बिजली के मीटर पर गिर गया और करंट आसपास के सभी घरों में फैल गया।
विज्ञापन
बिजली का करेंट दौड़ने से करीब तीन घरों के मीटरों को तकनीकी खराबी आई लेकिन विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर इन्हें दुरुस्त कर दिया। स्टोक्स पैलेस के लोगों का कहना है कि बिजली के झटके करीब 30 मिनट तक लगते रहे।
विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही करेंट लगने की सूचना मिली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लाइन को दुरुस्त कर दिया। टंकी के पाइप में लीकेज के चलते यह घटना घटी।