फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   overloading in bus sirmour himachal pradesh

37 सीटर निजी बस में ठूंस दीं 98 सवारियां, नियमों को ठेंगा

Wed, 06 Feb 2019 11:34 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
overloading in bus sirmour himachal pradesh

राजगढ़। जनपद सिरमौर में एक के बाद एक सड़क हादसों से भी वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं। वहीं यात्री भी जान को जोखिम पर रख यात्रा करने को मजबूर हैं। जिला सिरमौर के दूरदराज इलाकों में चल रहीं निजी बसें यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। ताजातरीन मामले में उपमंडल राजगढ़ में एक निजी बस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सारी हदें पार कर दीं। सोमवार की शाम राजगढ़ से मानवा रूट पर जा रही एक निजी बस में हुई ओवरलोडिंग पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई अमल में लाई। 37 सीटर इस बस में 98 सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पहले ही सवारियों को बस के भीतर पांव रखने के लिए भी जगह शेष नहीं थी कि बस की छत पर भी सवारियों से पैक कर दी। राजगढ़ से मानवा जाते वक्त थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने बस को रोककर कार्रवाई अमल में लाई। सवारियों की गिनती करने पर 98 सवारियां पाई गईं। पुलिस के जवान ने स्वयं छत पर चढ़ कर सवारियों की गिनती की। पुलिस ने बस चालक से आरसी और परमिट को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हैरानी की बात है कि बीते साल नवंबर माह में जलाल पुल के पास हुए निजी बस हादसे में गई 10 लोगों और पांच जनवरी को खड़कोली के समीप गिरी स्कूल बस में सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत के जख्म अभी भर भी नहीं पाए हैं कि निजी बस संचालकों पर

विज्ञापन

उधरए डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निजी बस संचालक के खिलाफ अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि बस की आरसी और परमिट कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन अथॉरिटी को बस का रूट परमिट रद्दा करने की सिफारिश भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed