फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दागी अफसरों की सूची में शिक्षकों के नाम पर भड़के कॉलेज शिक्षक

दागी अफसरों की सूची में शिक्षकों के नाम पर भड़के कॉलेज शिक्षक

Fri, 11 May 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
दागी अफसरों की सूची में शिक्षकों के नाम पर भड़के कॉलेज शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। न्यायालय में 66 दागी अफसरों में कॉलेज के तीन शिक्षकों के नाम शामिल करने पर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ भड़क गया है। संघ ने आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि यह कॉलेज शिक्षकों की छवि को खराब करने की साजिश है।
संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव डॉ. राम लाल शर्मा, सहसचिव डॉ. लक्ष्मी वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने कहा कि दागी अफसरों की सौंपी सूची में कॉलेज के तीन शिक्षकों के नाम डाले गए हैं। जबकि शिक्षा विभाग के उच्च पदों पर बैठे कई अधिकारियों को गंभीर आरोपों के बावजूद सूची से बाहर रखा गया है। उनके खिलाफ जांच भी चल रही है। संघ ने सूची में शामिल किए नामों पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

संघ के महासचिव राम लाल शर्मा का कहना है कि संजौली कॉलेज में बरसर(कॉलेज फंड संबंधित मामलों में सहयोगी ) के तौर पर तैनात दो शिक्षकों पर गोलमाल के मामले में कार्रवाई जरूर की गई, मगर इसके लिए असल में जिम्मेदार अधिकारी को सामने लाकर जांच समिति ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई आज तक नहीं की है। इन कॉलेज शिक्षकों पर जांच समिति निराधार आरोप लगा रही है, जो कहीं भी इस मामले सीधे संलिप्त या जिम्मेदार नहीं थे। इस तरह से बिना तथ्यों के दागी की सूची में शामिल कर बदनाम करना गलत है। असल दोषियों को बचाने के प्रयास किए हैं, जबकि उक्त कथित घोटाले का ठिकरा निर्दोश शिक्षकों पर फोड़ा जा रहा है। सरकार अपने चहेतों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेताया कि यदि इन शिक्षकों के नाम दागी अधिकारियों की सूची से न हटाए गए तो भविष्य में कोई भी कॉलेज शिक्षक वित्त संबंधित जिम्मेदारी को नहीं लेंगे। एक शिक्षक को सिर्फ समय पर सूचना न मिलने और उसके स्थानांतरण हो जाने के कारण चुनावी ड्यूटी न देने पर दागी की सूची में शामिल किया गया है। सरकार ने इस सूची को जारी कर भ्रष्टाचार की परिभाषा बदलने और न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed