फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट

सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट

Sat, 09 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए खुशखबरी है। बीते दो माह की अपेक्षा दिसंबर महीने की शुरुआत में सब्जियों के दाम में 10 से 40 फीसदी की गिरावट हुई है। ऐसा मैदानी इलाकों से आने वाली सब्जियों की आमद बढ़ने के कारण हुआ है।

पिछले माह टमाटर और मटर के दाम जहां 80 से 100 रुपये प्रति किलो थे। इस माह की शुरुआत में टमाटर और मटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो हैं। वहीं आलू, पालक, बैंगन और मशरूम के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि पिछले माह इन सब्जियाें के दाम 30 से 40 रुपये थे। इसके साथ-साथ शिमला मिर्च, बंदगोभी, फूलगोभी, गाजर, मूली, घीया और खीरा के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं। गौरतलब है कि बीते चार महीने में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे, वहीं दिसंबर माह के शुरुआत में इन सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट आने से आम आदमी को कुछ हद तक राहत मिली है। शिमला लोअर बाजार सब्जी मंडी रिटेनर के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि मैदानी इलाकों से सब्जियों की आमद शुरू हो गई है, जबकि शहर के आसपास के क्षेत्रों से भी लोकल सब्जियां मंडी पहुंच रही हैं। जिसके कारण इन सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट आई है।
विज्ञापन

सब्जियां सितंबर के रेट मौजूदा रेट
टमाटर 80 40
प्याज 70 50
आलू 30 10
मटर 100 40
पालक 40 20
बैगन 40 20
घीया 40 30
- गुजरात से पहुंच रही शिमला मिर्च
मौजूदा समय में शिमला लोअर बाजार सब्जी मंडी में शिमला मिर्च की सप्लाई गुजरात से पहुंच रही है। इसके कारण ये सब्जी महंगी है।
आने वाले दिनों में और सस्ती होगी सब्जियां
सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में फूलगोभी, बंदगोभी, प्याज, टमाटर, आलू और शिमला मिर्च के दामों में और गिरावट होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed