{"_id":"65426498bf21f2d1730bbbd7","slug":"11-players-from-himachal-will-participate-in-national-badminton-competition-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton Competition: बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगता में भाग लेंगे हिमाचल के 11 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badminton Competition: बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगता में भाग लेंगे हिमाचल के 11 खिलाड़ी
Wed, 01 Nov 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:16 PM IST
सार
अंडर-11 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार और अंडर-13 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
उड़ीसा और कोलकता में इसी माह होने वाले दो राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों प्रतियोगताओं में 12 खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें अंडर-11 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार और अंडर-13 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी भाग लेंगे। अंडर-11 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कोलकता में 15 से 18 नवंबर को किया जाएगा। इस में हिमाचल से बॉय वर्ग में आरव महान और राजवीर सिंह भाग लेंगे जबकि गर्ल्स वर्ग में निहारिका चौधरी और आराध्या चौधरी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चारों खिलाड़ी एकल और युगल वर्ग में खेलेंगे।
विज्ञापन
वहीं, अंडर-13 प्रतियोगिता का आयोजन उडीसा के बालनगिर में 21 से 24 नवंबर को किया जाएगा। इसमें में हिमाचल प्रदेश से अर्नव शर्मा, इशान बधान, वीर कटोच, नोशी रमौल, आराध्या चौधरी, अनोशे बिसनोई और हसीना बेगन को शामिल किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगितों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं यह खिलाड़ी एकल, युगल और मिक्स डबल प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर ने कहा कि इसी माह में देश के विभिन्न राज्यों में बैडमिंटन की अंडर-11 और अंडर-13 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को आयोजन होगा। इसमें अंडर-11 में चार और अंडर-13 में सात खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि अंडर-11 प्रतियोगिता कोलकता और अंडर-13 प्रतियोगिता उड़ीसा में आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करेंगे।
विज्ञापन