फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11 committees formed to implement national education policy in Himachal

हिमाचल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए बनाईं 11 कमेटियां

Thu, 08 Oct 2020 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
11 committees formed to implement national education policy in Himachal
बैठक की अध्यक्षता करते शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने को हिमाचल में 11 कमेटियां बनाई गई हैं। गुरुवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया। छह कमेटियां स्कूल शिक्षा और पांच उच्च शिक्षा की नीतियों पर मंथन करेंगी। सभी कमेटियों के प्रभारियों को नवंबर में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इन रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने को लेकर प्रस्तुति दी जाएगी। इन कमेटियों में विभिन्न शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों सहित शिक्षाविदों और शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू करने के लिए 27 चैप्टरों में बांटा गया है।

विज्ञापन


हर चैप्टर का गहनता से मंथन करने के बाद कमेटियां पाठ्यक्रम, गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शिक्षकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को लेकर अपने सुझाव देंगी। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए टास्क भी इन कमेटियों को पूरे करने होंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर व्यापक मंथन किया जा रहा है। सभी वर्गों को इसमें शामिल किया गया है। 43 सदस्यीय टास्क फोर्स के सदस्यों की अध्यक्षता में 11 कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटियों को टास्क फोर्स के सदस्य अपनी सुविधानुसार अन्य विशेषज्ञों को भी शामिल कर सकेंगी। बैठक में शिक्षा सचिव राजीव शर्मा, टास्क फोर्स के सदस्य सचिव और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed