फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11.55 lakhs were cheated from 10 people in the name of FD-shares, the accused woman absconded

Una News: एफडी-शेयर के नाम पर 10 लोगों से 11.55 लाख ठगे, बैंक में ताला लगाकर आरोपी महिला फरार

Sat, 24 Feb 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

लॉकडाउन के बाद खुले एक निजी बैंक के प्रबंधन पर शेयरों और एफडी के नाम पर 11.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
11.55 lakhs were cheated from 10 people in the name of FD-shares, the accused woman absconded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊना शहर में लॉकडाउन के बाद खुले एक निजी बैंक के प्रबंधन पर शेयरों और एफडी के नाम पर 11.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में करीब 10 लोग पीड़ित हैं, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बैंक की निदेशक के खिलाफ धारा 420 व 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नरिंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर भकरेड़ी तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग के किनारे मोहल्ला गलुआ में साल 2020 में लॉकडाउन के बाद बैंक खुला। प्रियंका ठाकुर निवासी चुरड़ी, तहसील बंगाणा जिला ऊना उक्त बैंक की डायरेक्टर थीं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके सहित करीब 10 लोगों ने बैंक में एफडी और शेयरों के माध्यम से पैसे दिए, लेकिन उनकी एफडी अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोई पैसा बैंक की ओर से नहीं दिया गया। नरिंद्र सिंह ने कहा कि उनकी एफडी को पूरा हुए एक साल का समय बीत चुका है। उन सभी के कुल 11,55,700 रुपये बैंक की ओर से देय बनते हैं। उनके पास बैंक का खाता संख्या और एफडी, शेयरों की काॅपियां भी हैं।

विज्ञापन


11 महीने से बंद बैंक बंद कर आरोपी फरार
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी बैंक डायरेक्टर प्रियंका ने बीते करीब 11 महीने से बैंक बंद रखा है। जब उसे फोन करते हैं तो कभी वह कहती है कि पैसे कुछ दिन में मिल जाएंगे और कभी फोन नहीं उठाती। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डायरेक्टर ने कई खाताधारकों के फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिए हैं। जब उन्होंने ऊना आकर देखा तो पाया कि प्रियंका ठाकुर का ऑफिस ऊना सब्जी मंडी के सामने किराये की इमारत में था, जिसे वह बिना किसी नोटिस दिये बंद करके भाग गई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ठाकुर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और अब धमकियां देती है कि आपने जो करना है कर लो।
विज्ञापन


ये लोग हुए धोखाधड़ी का शिकार
शिकायतकर्ता ने अलावा जो अन्य लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, उनमें मनीश कुमार निवासी गांव व डाकघर भयावीं, तहसील बंगाणा, राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर जोह, तहसील घनारी जिला ऊना, पूनम कुमारी निवासी जाखल सिरमौर, अनिल कुमार, ज्योति वाला, वीना देवी निवासी गांव दियाड़ा, दविन्द्र पाल गांव बरेड़ी डाकघर चुरूडू, तहसील अंब, जिला ऊना, प्रकाश चंद डोगरा निवासी मैहरे, शिवानी निवासी बड़सर जिला हमीरपुर, कमल सिंह निवासी चराड़ा, तहसील बंगाणा, जिला ऊना शामिल हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed