फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10th class compartment and SOS students will get admission in next class

10वीं कक्षा के कंपार्टमेंट और एसओएस विद्यार्थियों को अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला

Sat, 15 May 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 May 2021 09:47 PM IST
सार

हिमाचल शिक्षा निदेशालय के इस फैसले से प्रवेश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। इससे प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है। 

विज्ञापन
10th class compartment and SOS students will get admission in next class
उच्च शिक्षा निदेशालय

विस्तार

प्रदेशभर के 2020 सत्र में 10वीं में कंपार्टमेंट पाने वाले विद्यार्थियों और एसओएस के तहत 10वीं की परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को अब सरकारी स्कूलों में अगली कक्षा में दाखिला मिल जाएगा। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि सभी स्कूलों को इन छात्रों को अगली कक्षा में अस्थायी प्रवेश देने के आदेश दे दिए गए है। स्कूलों में इन्हें 31 मई से पहले प्रवेश लेना होगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के इस फैसले से प्रवेश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। इससे प्रदेशभर के हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है। हालांकि अभी 10वीं में कंपार्टमेंट वाले और एसओएस के तहत कोरोना महामारी के कारण 10वीं की परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों को नियमित विद्यार्थियों की तर्ज पर प्रमोट करने का फैसला स्कूल शिक्षा बोर्ड को लेना बाकी है।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में मिलेगा प्रवेश
विद्यार्थियों को अस्थायी तौर पर अगली कक्षा में प्रवेश के शिक्षा निदेशालय के फैसले के बाद 2020 में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों  को 12वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाना है। उन्होंने अस्थायी तौर पर मिले प्रवेश पर 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर ली है, वहीं 10वीं की एसओएस के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अगली 11वीं कक्षा में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed