{"_id":"5fe088491538ea716a6413df","slug":"108-and-102-ambulance-services-company-agreement-ends-tender-will-open-on-january-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 और 102 एंबुलेंस सेवा कंपनी का करार खत्म, 15 जनवरी को खुलेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 और 102 एंबुलेंस सेवा कंपनी का करार खत्म, 15 जनवरी को खुलेंगे टेंडर
Tue, 22 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अजय कुमार, अमर उजाला, सोलन
अजय कुमार, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में चल रही 108 और 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके का सरकार के साथ अनुबंध खत्म हो चुका है। नेशनल हेल्थ मिशन ने इसके लिए नए टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। जिसको लेकर बिड की अंतिम तिथि 15 जनवरी रखी गई है। तब तक जीवीके सेवाओं को जारी रखेगी।
विज्ञापन
15 जनवरी को प्रदेश भर में 108 और 102 एंबुलेंस को चलाने वाली नई कंपनी को लेकर बिडिंग होगी। नेशनल हेल्थ मिशन ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। वर्तमान में एंबुलेंस चला रही जीवीके कंपनी के पांच साल का कार्यकाल अब खत्म हो जाएगा। चर्चा है कि 108 जैसी बड़ी एंबुलेंस सुविधा की बागडोर आखिर किस कंपनी को मिलेगी।
विज्ञापन
सभी कंपनियों से बातचीत के बाद 15 जनवरी को सूबे में स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाली नई कंपनी का ऐलान किया जाएगा। मौजूदा कंपनी जीवीके भी इस दौड़ में शामिल रहेगी। लेकिन कंपनी का कर्मचारियों से लगातार विवाद रहा है। एंबुलेंस कर्मियों और जीवीके कंपनी के बीच हमेशा से तनाव का माहौल रहा है। मासिक वेतन और कंपनी के अधिकारियों को हटाने पर कर्मियों ने कई मर्तबा सूबे में हड़ताल भी की थी। उधर, एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि जीवीके कंपनी का कार्यालय समाप्त होने की अधिसूचना नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी कर दी है।
विज्ञापन