फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   102 crores released for Himachal under NHM

एनएचएम के तहत हिमाचल को मिले 102 करोड़, ये सेवाएं होंगी सुदृढ़

Tue, 18 Jun 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
102 crores released for Himachal under NHM

हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल को 102 करोड़ 78 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। यह राशि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर खर्च होगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आशा बेनिफिट पैकेज समेत एनएचएम के तहत 56 करोड़ रुपये की ग्रांट के साथ विभिन्न मदों में जारी की है। शेड्यूल कास्ट और शेडयूल ट्राइब सब प्लान के तहत प्राइमरी हेल्थ केंद्रों में सेवाएं सुधारने के लिए भी पैसा जारी हुआ है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जारी इस राशि से जहां अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार होगा। जिला के अस्पतालों में भी नई मशीनें और उपकरण स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में कई अस्पताल ऐसे है जहां बिस्तरों का अभाव है। एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया जाता है। इन अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए भी यह राशि खर्च की जाएगी। 

किस मद में कितनी राशि 

102 crores released for Himachal under NHM
- एनएचएम शेडयूल कास्ट सब प्लान 20 करोड़ 56 लाख
- ग्रांट इन ऐड - 6 करोड़ 27 लाख और 56 लाख 39 हजार 
- शेडयूल कास्ट सब प्लान प्राइमरी हेल्थ - 2 करोड़ 22 लाख
- आयुष्मान भारत - 6 करोड़ 10 लाख
- शेड्यूल ट्राइब जन जातीय उपयोजना - 4 करोड़ 66 लाख
- शेडयूल कास्ट सब प्लान - 2 करोड़ 28 लाख

आशा वर्करों के लिए भी आया पैसा 

- आशा बेनिफिट पैकेज 2 करोड़ 97 लाख
- शेड्यल कास्ट सब प्लान आशा बेनिफिट पैकेज - 1 करोड़ 08 लाख
- शेडयूल ट्राइव सब प्लान आशा बैनिफेट प्लान - 25 लाख    


केंद्र सरकार ने हिमाचल स्वास्थ्य से सेवाओं के लिए करोड़ों की राशि जारी की है। इन राशि को मशीनरियों और अन्य उपकरण में खर्च किया जाना है। प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। मरीजों को बाहरी राज्यों के अस्पतालों में इलाज करने की जरूरत न पड़े। इस दिशा में काम किया जा रहा है। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री, प्रदेश सरकार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed