{"_id":"5c8a88c6bdec22143356c702","slug":"101552582854-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू परिसर में बस की टक्कर से छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू परिसर में बस की टक्कर से छात्र घायल
Fri, 15 Mar 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तकालय के सामने से गुजर रही विश्वविद्यालय की बस से लगी टक्कर से एक छात्र घायल हो गया। बायो साइंस के चौथे सेमेस्टर के छात्र लविश को इस हादसे में बाएं कूल्हे में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद छात्र को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां इसका उपचार चल रहा है। विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने आईजीएमसी पहुंच कर इसका हाल पूछा। उन्होंने इस छात्र के पूरे उपचार का खर्च विवि से किए जाने की बात कही। कहा कि इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य की रू टीन जांच विवि स्वयं करवाएगा। चिकित्सकों के मुताबिक कूल्हे की हड्डी टूटी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:50 बजे पर जिस समय विश्वविद्यालय की बसें विवि में छात्रों को लेकर आती हैं उसी समय छात्र पैदल गुजर रहा था इसी बीच उसे टक्कर लग गई।
विज्ञापन