फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब ड्यूटी से फरलू नहीं मार सकेंगे सैहबकर्मी

अब ड्यूटी से फरलू नहीं मार सकेंगे सैहबकर्मी

Fri, 01 Mar 2019 12:17 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
अब ड्यूटी से फरलू नहीं मार सकेंगे सैहबकर्मी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में घरों से कूड़ा उठाने के काम में लगे सैहब सोसायटी के कर्मचारी अब मनमर्जी से छुट्टी नहीं कर सकेंगे। इन्हें सुपरवाइजर के अलावा अब सेनेटरी इंस्पेक्टर से भी छुट्टी की मंजूरी लेनी पड़ेगी।
बिना अनुमति छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह काटी जाएगी। सैहबकर्मियों के अचानक छुट्टी पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम अब सख्ती बरत रहा है। शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना में करीब आठ सौ कर्मचारी काम कर रहे हैं। अब तक सैहबकर्मी अपने एरिया के सुपरवाइजर को बताकर छुट्टी पर चले जाते थे। कई बार कर्मचारी बिना बताए भी लंबी छुट्टी कर लेते थे। इससे इलाके में सफाई व्यवस्था ठप हो जाती थी।
विज्ञापन

निगम को यह भी शिकायतें मिली थी कि कई कर्मचारी सुपरवाइजर के साथ मिलकर अपनी छुट्टी के दिन भी हाजिरी लगा देते थे। छुट्टियां मनाने के बावजूद यह तनख्वाह पूरी ले रहे थे। अब निगम ने फैसला लिया है कि सैहब सोसायटी के सभी कर्मचारियों को रोज हाजिरी लगाना अनिवार्य होगा। हाजिरी रजिस्टर में कहीं गड़बड़ी तो नहीं हो रही, इसकी चेकिंग का जिम्मा सुपरवाइजर, कोआर्डिनेटर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को दिया है। तीनों की चेकिंग के बाद ही सैहबकर्मियों को तनख्वाह मिलेगी। कर्मचारी छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इसकी जानकारी पहले देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधर सकेगी सफाई व्यवस्था
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि इस बारे में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। यदि कर्मचारी छुट्टी पर जा रहा है तो इसकी जानकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर को भी होनी चाहिए ताकि वहां कर्मचारी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। बिना मंजूरी के छुट्टी पर जाने वालों की सैलरी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed