फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कुलपति ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

कुलपति ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

Wed, 17 Oct 2018 11:07 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
कुलपति ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने मांगों को लेकर मंगलवार को भी नौवें दिन अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के बाद वीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को जोरशोर से उठाया। इस पर कुलपति ने एबीवीपी की मांगें सुनीं और भरोसा दिया कि छात्रावासों में रहने वाले बाहरी तत्वों के खिलाफ बुधवार शाम तक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि दो सालों से एबीवीपी लगातार इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। इनमें ब्वॉयज हॉस्टल में बाहरी तत्वों की एंट्री पर रोक लगाने, छात्र छात्राओं को वाईफाई सुविधा दिए जाने, कैंपस और छात्रावासों की सड़कों की दशा सुधारने, विवि में चार नए छात्रावासों का निर्माण जल्द शुरू करने, कन्या छात्रावास में स्टडी रूम की सुविधा दिए जाने, छात्रावासों की सड़कों में लगी लाइट्स की मरम्मत करवाने जैसी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


योगराज ने कहा कि कुलपति ने प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की इन सभी मांगों को सुना और इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। कुलपति ने छात्रावासों से बाहरी तत्वों को बाहर करने की मांग पर कहा कि चीफ वार्डन से इस मामले को लेकर बात कर बुधवार देर शाम तक उचित कार्रवाई कर दी जाएगी। प्रदर्शन में इकाई सचिव अंकित चंदेल सहित अन्य संगठन नेता भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed